Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. हापुड़ के धौलाना-गुलावटी मार्ग पर यह हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इसमें कई घायल बताए जा रहे हैं. जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सोमवार (13 अप्रैल) की सुबह में यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि बस एक बारात से लौटकर वापस आ रही थी. इस दौरान वह ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 7 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह हादसा धौलाना-गुलावटी मार्ग के पास हुआ है. यह सभी गुलावटी से एक बारात से लौट रहे थे. यह सभी डासना के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई है. एसपी ने बताया कि 7 लोगों को घायल अवस्था में लोगों को रमा मेडिकल कॉलेज और जीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. साथ ही कुछ लोगों का धौलाना में ही इलाज चल रहा है. मौके से ट्रक को हटवा दिया गया है. फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो गई है. 

मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं. बस में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है. उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि जिलाधिकारी और एसपी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. प्रशासन के मौके पर पहुंचते ही तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह होते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है.