Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

शादी के 12 साल बाद हनी सिंह का तलाक, कोर्ट ने ढाई साल बाद दी मंजूरी

रैपर और सिंगर हनी सिंह को आखिरकार पत्नी शालिनी तलवार से तलाक की मंजूरी मिल गई है। यह मामला दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट में बीते ढाई साल से चल रहा था। 7 नवंबर को कोर्ट ने सिंगर और उनकी पत्नी के तलाक पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही हनी और उनकी पत्नी 12 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए।

शालिनी ने कुछ साल पहले हनी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उनकी वाइफ का ये भी कहना था कि हनी सिंह ने उन्हें चीट भी किया था। उन्होंने हनी से तलाक मांगते हुए एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। शालिनी ने कहा था कि वह हनी के साथ डर में जी रही थीं।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत में शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए की मांग की थी, जो घटकर अब 1 करोड़ हो गई है। दोनों के बीच इस अमाउंट पर समझौता हुआ है। ऐसे में सिंगर अब अपनी एक्स वाइफ को यह रकम अदा करेंगे।

मंगलवार को कोर्ट ने हनी को तलाक के लिए मंजूरी देने से पहले आखिरी बार पूछा कि क्या वह शालिनी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं? इस पर हनी सिंह ने जवाब दिया कि अब कोई मतलब नहीं है क्योंकि साथ नहीं रहा जा सकता। वहीं, शालिनी ने भी हां कहा। इसके बाद कोर्ट ने दोनों की रजामंदी के बाद अपना फैसला सुना दिया। हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी 23 जनवरी 2011 में हुई थी। कपल 12 साल बाद अलग हो गए है।