Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

गृह मंत्री अमित शाह ने किया CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और रविवार को वह कोलकाता के निकट राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार शाम को यहां पहुंचे थे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी नेता अग्निमित्र पॉल और राहुल सिन्हा सहित अन्य लोगों ने कोलकाता हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इससे पहले, शाह ने अंग्रेजी और बंगाली दोनों में ‘एक्स' पर पोस्ट किया ‘‘कोलकाता के लिए रवाना हो रहा हूं। कल केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की नयी इमारत का उद्घाटन करूंगा, जो पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में काफी योगदान देगी।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।'' आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री एक जून को कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का उद्घाटन करेंगे। बाद में, शाह नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। बैठक में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘अमित शाह हमें राज्य में अगले विधानसभा चुनाव की रूपरेखा देंगे।'' शाह उत्तरी कोलकाता में शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर भी जाएंगे।