Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

भंसाली की वर्किंग स्टाइल का हीरामंडी फेम एक्टर ने किया बचाव

हर एक डायरेक्टर का अपना अलग मिजाज होता है. एक डायरेक्टर अगर अपनी कल्पना के हिसाब से फिल्म न बनाए तो ऐसे में उसके फिल्म बनाने का मजा ही खराब हो जाता है. और संजय लीला भंसाली के बारे में ये कहा जाता है कि वे कभी भी फिल्में बनाते हैं तो हर एक सीन पर खास ध्यान देते हैं. वे इस बात को लेकर काफी सख्त रहते हैं कि वे जो भी फिल्म बनाएंगे उसमें उनके तरीके के साथ छेड़छाड़ न की जाए. कभी-कभी तो सेट पर वे एक्टर्स को शूट के लिए लंबा इंतजार भी कराते हैं. कहा तो ये भी जाता है कि संजय लीला भंसाली शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू पर गुस्सा भी जाते हैं भले ही सामने फिल्म का लीड एक्टर ही क्यों न हो. अब हाल ही में हीरामंडी वेब सीरीज में उनके साथ काम करने वाले एक्टर शेखर सुमन ने संजय लीला भंसाली को डिफेंड किया है और उनके वर्किंग पेटर्न के बारे में बातें की.