Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

हिंदी बोलने वाले शौचालय साफ करते हैं, जानिए कौन है ये जनाब

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के सांसद दयानिधि मारन ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने उत्तर भारतीयों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग तमिलनाडु में आकर कंस्ट्रक्शन मजदूर या सड़कों और शौचालयों की साफ सफाई का काम करते हैं. उनके इस आपत्तिजनक बयान पर चौतरफा हमला किया जा रहा है.

दयानिधि मारन तमिलनाडु के एक मशहूर राजनीतिक नेता हैं. वो दो बार तमिलनाडु से बतौर सांसद चुने गए. दयानिधि मारन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रतिनिधित्व करते हैं. उनका जन्म जागीर में हुआ था. मारन को राजनीति विरासत में मिली था, उनके पिता मुरासोली मारन 36 साल तक सांसद और केंद्र में मंत्री रहे वहीं उनके दादा एम करुणानिधि के द्रमुक के अध्यक्ष रहे हैं.