Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

राजकोट हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, एक दिन में मांगी रिपोर्ट

राजकोट अग्निकांड का मामला गुजरात हाई कोर्ट पहुंच गया है. रविवार को हाई कोर्ट की विशेष पीठ के समक्ष सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने कहा कि यह मानव निर्मित आपदा है. अहमदाबाद में सिंधु भवन रोड, सरदार पटेल रिंग रोड और एसजी हाईवे पर गेमिंग जोन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है. अदालत ने कहा कि गेमिंग जोन के निर्माण और संचालन के लिए नियमित और उचित नियमों का पालन नहीं किया गया. हाईकोर्ट ने मासूम बच्चों की जान जाने का न्यायिक संज्ञान लिया.