Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में उछाल, मई में 12 प्रतिशत बढ़कर 5.7 लाख इकाई पर पहुंची

Hero MotoCorp sales: हीरो मोटोकॉर्प की मई में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 5,70,068 इकाई रही। मई 2025 में बिक्री 5,07,701 इकाई थी। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर विनिर्माता कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि मई में घरेलू खुदरा मांग भी मजबूत रही।

वीएएचएएन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार (तेलंगाना को छोड़कर) 4.96 लाख से अधिक पंजीकरण हुए। कंपनी ने कहा, ‘‘ मई 2026 में कंपनी के घरेलू मोटरसाइकिल एवं स्कूटर कारोबार ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्ज की।’’

कंपनी के वैश्विक कारोबार में 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जिसमें 33,284 इकाइयों की आपूर्ति हुई। हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग, प्रीमियम उत्पाद खंड के विस्तार और लक्षित बाजार विस्तार के समर्थन से वृद्धि की यह मजबूत रफ्तार बनी हुई है।