Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, BJP ने की मानसून सत्र स्थगित करने की मांग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्षी बीजेपी ने प्रदेशभर में लगातार बारिश से हुई भारी तबाही के बीच जारी मानसून सत्र को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी ने आपदा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रदेश से गैर-मौजूदगी पर भी निशाना साधा। विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार हालात के प्रति उदासीन है और कहा कि मुख्यमंत्री को चुनावी राज्य बिहार में राजनीतिक बैठकों में शामिल होने के बजाय हिमाचल में होना चाहिए था।हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है, संचार व्यवस्था ठप हो गई है और हजारों लोग फंसे हुए हैं।