Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 24 घंटे में 11 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें टूटने से यातायात बाधित हुआ है, जबकि निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।