Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र के मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से शहर में पानी जमा हो गया है। रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य के विभागों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी है। शहर में लगातार हो रही बारिश से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कुर्ला समेत कई रेलवे स्टेशन पर पानी जमा होने की खबरें सामने आई हैं। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी प्रशासन सतर्क रहें और समय-समय पर मौसम विभाग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन इकाई से भी जानकारी लें और उसके अनुसार योजना बनाएं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और कोंकण के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कुछ दूसरे जिलों में भी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।