Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 10 जुलाई तक बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर 5 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 जुलाई को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। 9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।