Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, 23 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में 19 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर जम्मू डिवीज़न के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, रियासी और उधमपुर जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और मिट्टी खिसकने का खतरा बना हुआ है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी पर नजर रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। वहीं, किसानों को भी 19 से 23 जुलाई के बीच खेतों में कृषि कार्य फिलहाल रोकने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।