Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में बरसेंगे बादल

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 8 घंटों के भीतर 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, असम समेत कुल 22 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 से 19 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 17 से 19 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भी 19 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 और 19 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।