राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 67 प्रतिशत थी। आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है और शुक्रवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 12 और 13 जून के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें नागरिकों को जरूरी सावधानियां बरतने, लगातार पानी पीते रहने, सीधे धूप से बचने और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
बुधवार को दिल्ली में तापमान सूचकांक (हीट इंडेक्स) 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि आर्द्रता के साथ गर्मी का माप है। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक गुरुवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान 52.9 डिग्री!
You may also like
दीपोत्सव के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी, रामलला की उतारी आरती.
राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: सीएम योगी.
पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत; संतों संग खींचा रामरथ.