Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

शादी के बाद मातम में बदली खुशियां! कुएं में गिरा तेज रफ्तार ऑटो

महाराष्ट्र में यात्रियों से भरा एक ऑटो रिक्सा कुएं में जा गिरा. कुएं में गिरने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं 2 अन्य ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि ऑटो में एक नवविवाहित जोड़ा भी बैठा था जिसकी दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इनके अलावा ऑटो में सवार एक अन्य महिला की भी मौत हुई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक पुणे के जेजुरी में देव दर्शन करने के लिए नवविवाहित जोड़ा गया हुआ था. जब वह वहां से लौट रहे थे तो धायरी से जेजुरी आया नवविवाहित जोड़ा ऑटो से वापस जा रहा था. ऑटो में उनके अलावा तीन लोग और सवार थे. कुल मिलाकर ऑटो में 5 लोग सवार थे. जब वह धायरी से लौट रहे थे उसी वक्त रास्ते में तेज स्पीड की वजह से ड्राइवर ऑटो से नियंत्रण खो बैठा. इस दौरान ऑटो रोड से सटे एक कुए में जा गिरा.