Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

असम में हैंडमेड पटाखा उद्योग खतरे में, कारोबारियों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

असम में सदियों पुराने पटाखा उद्योग ने राज्य की इकोनॉमी में अहम भूमिका निभाई है। पटाखा बनाने का ज्यादातर काम बारपेटा में होता है, जहां कई परिवार अपनी आजीविका के लिए इस पर निर्भर हैं। खास बात ये है कि यहां बनाए गए ज्यादातर पटाखे हैंडमेड होते हैं।

हालांकि, कच्चे माल की कमी और बढ़ी हुई उत्पादन लागत की वजह से ये इंडस्ट्री खतरे में है। बारपेटा में पटाखा उत्पादकों ने सरकार से उद्योग को बचाने के लिए फाइनेंशियल मदद देने का आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि राज्य की विरासत का हिस्सा होने के बावजूद सरकार की मदद के अभाव में ये उद्योग आगे नहीं बढ़ पाया है।