Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, 30 दिन की पैरोल मंजूर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 34 मिनट पर वह सुनारियां जेल से बाहर निकला। इस दौरान जेल परिसर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई।गुरमीत राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार हत्या के मामलों में सजा काट रहा है। वह इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। यह 16वीं बार है जब राम रहीम सुनारियां जेल से पैरोल पर बाहर निकला है।

इस साल जनवरी महीने में भी उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। उस दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा था। 15 फरवरी को वह वापस रोहतक की सुनारियां जेल पहुंचा था। राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने को लेकर पहले भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पैरोल प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जाती है। वहीं, डेरा समर्थकों में पैरोल की खबर के बाद उत्साह देखा जा रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम के रहने और गतिविधियों को लेकर प्रशासन की ओर से निगरानी रखे जाने की संभावना है।