Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व पार्षद की चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के आणंद शहर में पूर्व कांग्रेस पार्षद इकबाल हुसैन मलिक की अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।  पुलिस उपाधीक्षक जे.एन. पांचाल ने बताया कि अब भंग हो चुकी आणंद नगर पालिका के पूर्व कांग्रेस पार्षद इकबाल हुसैन मलिक (50) पर उस समय हमला किया गया जब वह सुबह करीब सात बजे बकरोल इलाके में गोया झील के किनारे टहल रहे थे। आणंद नगरपालिका को हाल ही में नगर निगम का दर्जा दिया गया, जिसके बाद पूर्ववर्ती नगर निकाय की निर्वाचित शाखा को भंग कर दिया गया।

पांचाल ने बताया कि मलिक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनके भाई पर धारदार हथियारों से हमला किया।
उन्होंने बताया कि मलिक की गर्दन और पेट पर गहरे घाव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।’’