Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Gujarat: सूरत की डायमंड इंडस्ट्री आठ लाख लोगों को रोजगार दे रही- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात के सूरत में डायमंड इंडस्ट्री आठ लाख लोगों को रोजगार दे रही है। नए हीरा बाजार के आने से 1.5 लाख और लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

सूरत में पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "डायमंड इंडस्ट्री आठ लाख लोगों को रोजगार दे रहा है। मैं इससे जुड़े सभी कारोबारियों की सराहना करना चाहता हूं।"

नरेंद्र मोदी ने कहा "सूरत की डायमंड इंडस्ट्री पहले से ही आठ लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है, अब सूरत डायमंड बोर्स से भी डेढ़ लाख साथियों को रोजगार मिलने वाला है नए। मैं डायमंड के व्यापार कारोबार से जुड़े आप सभी साथियों की प्रशंसा करूंगा। जिन्होंने इस इंडस्ट्री को नए ऊंचाई देने के लिए दिन रात एक किया है।"