Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

कच्छ में प्लास्टिक बोतलों के दोबारा इस्तेमाल का नायाब तरीका, चिड़ियों को भी हो रहा है फायदा

गुजरात में कच्छ जिले के रेयान मोती गांव में कुछ लोगों ने प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने का नायाब तरीका खोजा है। वे प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल चिड़ियों को खाना खिलाने के लिए कर रहे हैं। इस पहल से प्लास्टिक कचरा कम होने में मदद मिल रही है और चिड़ियों को खाना भी मिल रहा है।

समूह ने बताया कि उन्हें नवरात्रि के दौरान एक वीडियो देखने को मिला। उसमें मिट्टी के बर्तनों का ऐसा ही इस्तेमाल किया गया था। उसी वीडियो से प्रेरणा मिली। उन्होंने गांव के श्मशान घाट में चिड़ियों को खिलाने के लिए 50 से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलों को मिट्टी के बर्तनों से बांध कर पेड़ों से लटका दिया है।

चिड़ियों को बाजरा, चावल और ज्वार खिलाए जाते हैं। जब चिड़ियां बर्तन का अनाज खाती हैं तो बोतल में भरा अनाज धीरे-धीरे उनमें गिरता है। बोतल में एक बार अनाज भरने पर वो पांच-छह दिन चलता है। अनाज खत्म होने पर बोतलों को फिर से भर दिया जाता है।

इन लोगों का मानना है कि प्लास्टिक कचरे के दोबारा इस्तेमाल के लिए ऐसे ही रचनात्मक तरीके ढूंढे जाने चाहिए, जिससे पर्यावरण को फायदा हो। समाधान न सिर्फ सजावटी हों, बल्कि व्यावहारिक भी हों।