Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

यशोत्सव 2026 का भव्य समापन, CM रेखा गुप्ता ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित ‘यशोत्सव 2026’ के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत ‘मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत खिलाड़ियों को कुल 15 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके साथ ही 1200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए, जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं के 222 उत्कृष्ट छात्रों और 34 बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर बच्चों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली का भविष्य इन युवाओं के हाथों में है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का सपना एक नई शुरुआत है और सरकार उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘यशोत्सव’ का भव्य समापन कार्यक्रम दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की झलक है, जहां हजारों बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, सीखा और खुद को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) 2026 के रेड कार्पेट इवेंट का उद्घाटन भी किया। इस समारोह में हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, कंगना रनौत और राकेश ओमप्रकाश मेहरा समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। IFFD 2026 की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई, जिसने राजधानी में सिनेमा प्रेमियों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया।