Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदला, अब 'श्री विजय पुरम' के नाम से होगी पहचान

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ करने का फैसला किया है। पोर्ट ब्लेयर केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है। 

शाह ने ये भी कहा कि ये फैसला देश को गुलामी के प्रतीक से मुक्त करने के लिए लिया गया है, क्योंकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह का देश के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अहम जगह है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, "देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प की वजह से गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का निर्णय लिया है।" 

शाह ने कहा कि 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दिखाता है। उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला ये द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।