सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रमुख कच्चे माल की उपलब्धता में सुधार के लिए 30 सितंबर तक कच्चे कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दे दी है। कपास पर अब तक 11 प्रतिशत आयात शुल्क के साथ-साथ कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) भी लगता था। वित्त मंत्रालय की 18 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार, शुल्क छूट 19 अगस्त यानी आज से प्रभावी हो गई और 30 सितंबर तक लागू रहेगी। आयात शुल्क समाप्त होने से कपड़ा क्षेत्र के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी दरों पर कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद है। घरेलू स्तर पर इस क्षेत्र को जीएसटी व्यवस्था के तहत व्युत्क्रम कर संरचना का भी सामना करना पड़ रहा है।
भारत के आयात शुल्क में राहत ऐसे समय में दी गई है, जब कपड़ा क्षेत्र सहित भारतीय निर्यातकों को अमेरिका में 50 प्रतिशत की भारी शुल्क दर का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क सात अगस्त से लागू हो गया है। रूस से कच्चा तेल एवं सैन्य उपकरण खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से अमल में आएगा।
सरकार ने कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी, 30 सितंबर तक राहत
You may also like
अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन सरयू रेत से बना 58 फीट का राम दरबार, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम.
छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक, यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने किए विशेष इंतजाम.
अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत करेगी योगी सरकार, 16 नवंबर को होंगी शिक्षक संकुल बैठकें.
आर्थिक तंगी नहीं बनेगी सपनों की राह में रोड़ा, अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहा सफलता का मंच.