उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ड्रीम प्रोजक्ट में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का काम पूरा हो गया है. बहुत जल्द इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. इस एक्सप्रेस के शुरू होते ही गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट हो जाएगा. इसके बाद लखनऊ का सफर तो आसान हो ही जाएगा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे और फिर यमुना एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली तक लोग फर्राटे भरते हुए पहुंच सकेंगे. जून के पहले सप्ताह में हुई समीक्षा तक इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था.