Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

भारत में HP के साथ लैपटॉप बनाएगी गूगल, स्टूडेंट्स के लिए सस्ते लैपटॉप

कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे डिवाइस बनाने वाली कंपनी HP ने टेक कंपनी अल्फाबेट के गूगल के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में क्रोमबुक लैपटॉप बनाएंगी। ये लैपटॉप  चेन्नई के पास HP की फैक्टरी में बनाए जाएंगे। इस फैक्ट्री में 2020 से डेस्कटॉप और लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इससे गूगल को भारत में सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही डेल और आसुस जैसी बडी टेक कंपनियों के कंप्यूटरों के साथ कॉम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी। कंपनी के अनुसार ये लैपटॉप स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे।

अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने सोमवार को X पर पोस्ट कर कहा, हम भारत में क्रोमबुक बनाने के लिए HP के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं- ये भारत में बनने वाले पहले क्रोमबुक हैं और इससे भारत के स्टूडेंट्स के लिए सस्ते और सेफ कंप्यूटिंग तक पहुंच आसान हो जाएगा।

IDC के अनुसार भारत के पर्सनल कंप्यूटर मार्केट में जून तिमाही में 15% के करीब गिरावट देखने को मिली। 31% मार्केट शेयरिंग के साथ HP टॉप स्थान पर रही, इसके बाद लेनोवो ग्रुप  दूसरे और डेल तीसरे स्थान पर रहे। लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के इंपोर्ट के लिए फिलहाल लाइसेंस की जरूरत नहीं है। सरकार ने कहा कि ट्रेडर्स इन IT प्रोडक्ट्स का लाइसेंस फ्री इंपोर्ट 30 सितंबर 2024 तक कर पाएंगे। यानी कि सरकार इन प्रोडक्ट से इंपोर्ट पर कोई क्वांटिटी कंट्रोल भी नहीं करेगी। इस फैसले से डेल, HP, एपल, सैमसंग और आसुस जैसे ग्लोबल मैन्युफैक्चरर को फायदा मिलेगा।