Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन बीबर के फैंस को मिली खुशखबरी

विदेशों में ईस्टर का समय चल रहा है। ऐसे में हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बाल्डविन बीबर भी इस खास मौके को काफी खास अंदाज में मनाते हुए नजर आए। हाल ही में हैली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ईस्टर सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की, हैली की ये फोटो सभी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। 

दरअसल, पिछले काफी लंबे समय से दोनों के अलग होनी की खबरे आ रही थी। ऐसे में हैली द्वारा शेयर की गई इस ईस्टर सेलिब्रेश की फोटो ने इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हालांकि, इससे पहले भी हैली ने जस्टिन के 30वें बर्थडे पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद इस सभी अफवाहों पर ब्रेक लग गया था। ऐसे में अब ईस्टर सेलिब्रेशन के पोस्ट ने भी दोनों के फैंस की खुशी को और दोगुना कर दिया है।