Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

हत्या से पहले फोन पर गोगामेड़ी की गोदारा से हुई थी बहस

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शव का उनके पैतृक गांव में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. उनके समर्थकों के बीच अभी गुस्सा बना हुआ है. वह इस पूरे मामले की सही से जांच और हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं. राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस कई खुलासे कर रही है. पुलिस के सूत्रों के अनुसार गोगामेड़ी और नवीन शेखावत के मोबाइल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक नवीन शेखावत लॉरेंस गैंस से जुड़ा हुआ था. घटना से ठीक पहले नवीन ने अपने फोन से इंटरनेट कॉल पर गोगामेड़ी की रोहित गोदारा से बात करवाई थी.

कॉल के दौरान किसी बात को लेकर गोगामेड़ी और रोहित गोदारा के बीच बहसबाजी हुई थी. फोन कटने के कुछ देर बाद दोनो शांत हुए और बातचीत करने लगे. इसी दौरान दोनों शूटरों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिससे गोगामेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने गोगामेड़ी और नवीन के मोबाइल की जांच के लिए एफएसएल भिजवाया. एफएसएल की टीम ने हत्यारों की स्कॉर्पियो की भी गहनता से जांच की. एफएसएल की टीम ने स्कॉर्पियो में शराब के गिलास फिंगरप्रिंट लिए.