Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Kerala: 25 फीट गहरी खाई में गिरी KSRTC की बस, एक लड़की की मौत, 25 घायल

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस मंगलवार को नियंत्रण खोकर सड़क किनारे 25 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में15 साल की  एक लड़की की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। अग्निशमन और बचाव अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस का शीशा टूट जाने से उसमें बैठी लड़की बस के आगे गिर गई और उसके अगले पहिये के नीचे फंस गई। एर्नाकुलम जिले के कवलंगड पंचायत में हुए इस हादसे में अग्निशमन और बचाव कर्मियों के पहुंचने के बाद ही लड़की को बस के नीचे से निकाला जा सका। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से किसी की हालत गंभीर नहीं है।

हादसे के वक्त बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। ये बस इडुक्की जिले के कुमिली से एर्नाकुलम जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बस का पिछला हिस्सा मोड़ पर सड़क के किनारे बनी दीवार से टकरा गया, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई।