Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

आज से सीमांचल में गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा, किशनगंज में होगी पूरी

Bihar News: कटिहार में शनिवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तहत पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शिवमंदिर चौक यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की और फिर राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और एमएलसी अशोक अग्रवाल भी मौजूद थे। 

उन्होंने इस यात्रा को किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि 100 करोड़ सनातनियों के बल का प्रतीक बताया। गर्मजोशी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटिहार में स्वागत किया. कार्यक्रम में हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर कटिहार में समर्थकों का जमावड़ा देखा गया। कटिहार के विभिन्न नगर मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा आगे पूर्णिया की ओर प्रस्थान करेगी. इस यात्रा को किशनगंज में संपन्न किया जाएगा. 22 अक्टूबर को गिरिराज सिंह किशनगंज में हुंकार भरेंगे।