Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

किसानों के दिल्ली कूच से आम जनता परेशान

सरकार से बातचीत फिर एक बार बेनतीजा रहने के बाद फिर से किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. सारा फोकस भले सिंघू बॉर्डर पर केंद्रित हो मगर जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में भी किसान आज ट्रैक्टर रैली निकालेंगे. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक ये ट्रैक्टर रैली जाएगी और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के किसान इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे.

ऐसे में गाजीपुर बॉर्डर पर रफ्तार धीमी हो गई है और सुरक्षा बैरिकेडिंग के कारण चार लेन ब्लॉक कर दिए गए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर सर्विस लेन 200 मीटर तक पूरी तरह से बंद है. इस कारण कुछ छात्रों ने परेशानी की भी बात की है. टीवी9 से बातचीत में परीक्षा के लिए निकले छात्रों ने कहा है कि 2 घंटे पहले उन्हें निकलना पड़ता है और खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.