Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

गौतम अडाणी ने सीएम रेवंत रेड्डी से की मुलाकात, 100 करोंड़ का डोनेशन चैक सौंपा

Telangana: उद्योगपति गौतम अडाणी ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा।

रेवंत रेड्डी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अडाणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन गौतम अडाणी से मुलाकात हुई। अडाणी फाउंडेशन की तरफ से यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी को चेक के रूप में 100 करोड़ रुपये का दान सौंपा गया।" 

रेवंत रेड्डी ने पिछले महीने उद्योगपतियों और प्रमुख कंपनियों से राज्य में बनाई जा रही यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी में हिस्सा लेने और उसके लिए मदद की अपील की थी।