Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जनवरी में जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी, 12 फीसदी बढ़कर हुआ 1.96 लाख करोड़ रुपये

Delhi: सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी में घरेलू आर्थिक गतिविधियों में हुई वृद्धि के कारण सकल जीएसटी राजस्व 12.3 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें घरेलू स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री से राजस्व में 10.4 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.47 लाख करोड़ रुपये और आयातित वस्तुओं से कर राजस्व में 19.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 48,382 करोड़ रुपये शामिल है।

जनवरी में कुल सकल जीएसटी राजस्व 1,95,506 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 12.3 फीसदी की वृद्धि है। माह के दौरान 23,853 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया, जो 24 फीसदी की वृद्धि है। रिफंड को समायोजित करने के बाद कुल शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 10.9 फीसदी अधिक है।