Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

पहाड़ से लेकर दिल्ली और रेगिस्तान तक बारिश से हाहाकार

राजस्थान में खासतौर पर जयपुर और भरतपुर में मानसून की मार सबसे ज्यादा पड़ी, जहां 17 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हो गए. हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद घर और सड़कें डूबने लग गई हैं. हालात दिल्ली के भी खराब हैं. तेज बारिश से राजधानी की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, यातायात थम गया, उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई.

हिमाचल प्रदेश के ऊना में भारी बारिश कहर बनकर बरसी. सैलाब के हाहाकारी रूप से अलग-अलग जगहों पर 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में भारी तबाही हुई. दरअसल, ऊना के देहला गांव में पानी में बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता हैं. ये 11 लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए महिपालपुर जा रहे थे. तभी हिमाचल-पंजाब सीमा पर पानी के तेज बहाव में उनकी इनोवा कार फंस गई और सभी लोग सैलाब में बह गए.