Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक…रक्षाबंधन पर इन नेताओं ने दी बधाई

पूरे देश में आज यानी 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को और भी मजबूत करता है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह तक सभी दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और कामना की कि यह त्योहार सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए.

पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी, कहा, ‘समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं, यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए.