Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

काजीरंगा से लेकर काशी तक… पीएम मोदी ने किया एक दिन में 4 राज्यों का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शनिवार 9 मार्च का दिन बेहद खास रहा. उन्होंने देश के चार राज्यें का दौरा किया. उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम का बेहद खास अंदाज देखने को मिला. पीएम ने असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा किया.

अपने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने इन दौरों के बारे में जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरे शेयर की हैं. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा काजीरंगा से अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल होते हुए काशी तक!. इसके साथ ही पीएम ने ये भी बताया कि उनके इन जगहों पर क्या खास रहा. दरअसल पीएम मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की 2 दिवसीय यात्रा पर गए थे. उनके दिन की शुरुआत असम से हुई.