Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शाहरुख से ऋतिक तक, ये बॉलीवुड सितारे चलाते हैं करोड़ों की Rolls-Royce

नई दिल्ली: लग्जरी कारों की दुनिया में Rolls-Royce एक स्टेटस सिंबल मानी जाती है, और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस शाही गाड़ी के मालिक हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है Shah Rukh Khan का, जिनके पास Rolls-Royce Phantom और Cullinan जैसी महंगी कारें हैं। 

वहीं Hrithik Roshan के पास Rolls-Royce Ghost Series II है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है।  Ajay Devgn भी Rolls-Royce Cullinan के मालिक हैं, जो लग्जरी SUV सेगमेंट की सबसे महंगी गाड़ियों में शामिल है। 

इसके अलावा Priyanka Chopra के पास Rolls-Royce Ghost, Sanjay Dutt के पास Rolls-Royce Ghost और Badshah के पास Rolls-Royce Cullinan जैसी शानदार गाड़ियां हैं। वही, Emraan Hashmi, Vivek Oberoi और साउथ स्टार Allu Arjun जैसे सितारे भी इस लग्जरी कार ब्रांड के मालिक हैं।

दरअसल, Rolls-Royce सिर्फ एक कार नहीं बल्कि रुतबा और रॉयल लाइफस्टाइल का प्रतीक है, इसलिए इसे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे अपनी पहचान और स्टेटस के तौर पर रखते हैं।