Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

कटनी में कार बस की टक्कर में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सुरखी मोड़ के पास गुरुवार शाम को कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहन दुबे, प्रियांशु दुबे, अतुल मिश्रा और अक्षय सिंह के रूप में हुई है। वे उमरिया जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।