Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

तेलंगाना के पूर्व मंत्री हरीश राव के पिता का निधन

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के रिश्तेदार और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव के पिता टी. सत्यनारायण का उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। टी. सत्यनारायण अस्वस्थ थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण यहां हरीश राव के आवास पर उनका निधन हो गया। के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सत्यनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके साथ अपने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने हरीश राव को फोन करके परिजन को सांत्वना दी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ ने सत्यनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया।  लोगों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पार्थिव शरीर को कोकापेट स्थित उनके निवास पर रखा गया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव समेत कई बाकी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।