Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

खाद्य विभाग ने अमरोहा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज होटलों पर की छापेमारी

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले एहतियाती कदम उठाते हुए खाद्य विभाग ने कांवड़ मार्ग पर कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कई मांसाहारी होटल, ढाबे और रेस्तरां बंद कर दिए हैं। अमरोहा में खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल एक टीम के साथ गजरौला पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित भोजनालयों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा पूरी होने तक सभी नॉनवेज होटल, ढाबे और दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन प्रतिष्ठानों के बाहर लगे बोर्ड को ढकने या हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि किसी भी लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम कांवड़ यात्रा से पहले उठाया गया है, जो 11 जुलाई से शुरू होकर चार अगस्त तक चलेगी। खाद्य विभाग के सक्रिय उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मार्ग स्थानीय नियमों के अनुरूप रहे और वार्षिक धार्मिक जुलूस में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की चिंताओं का समाधान किया जा सके।