Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Bihar: मोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ का प्रकोप, गांववालों को राहत का इंतजार

बिहार के मोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ से ब्लॉक कार्यालय और भारतीय खाद्य निगम के गोदाम सहित बंजरिया ब्लॉक में पानी भर गया है। बूढ़ी गंडक को सिकराना के नाम से भी जाना जाता है। दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क कट गया है। बाढ़ से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जो लगभग तैयार थी।

गांव वालों का कहना है कि यहां का इकलौता सरकारी स्कूल हफ्ते भर से पानी में डूबा हुआ है। हालांकि वे ये भी कहते हैं कि सामान्य हालत में भी वहां क्लास कम ही लगते हैं। मोतिहारी के बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने रविवार को बाढ़ में डूबे इलाके का दौरा किया। उन्होंने सार्वजनिक बैठक से ही डीएम को वीडियो कॉल किया और बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने को कहा। 

नरकटिया विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक शमीम अहमद ने भी अपने इलाके का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों को राहत नहीं दे रही है। गांववालों को इंतजार है कि अधिकारी जल्द से जल्द राहत के सामान मुहैया कराएंगे और पानी निकालने का बंदोबस्त करेंगे।