Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कुलगाम के बाना देवसर इलाके में आग, एक रिहायशी मकान जलकर खाक

कुलगाम के बाना देवसर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। इलाके का एक रिहायशी मकान जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह करीब 11 बजे की है। कुलगाम के बाना देवसर इलाके में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में एक पूरा रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन की एक कंपनी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किय। जिसके परिणामस्वरूप आग को और फैलने से रोका जा सका। स्थानीय निवासियों ने समय पर की गई कार्रवाई के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन कर्मियों और सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया।