Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पुणे में ऑटो शोरूम में लगी आग, 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

 महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार सुबह एक ऑटो शोरूम में भीषण आग लगने से 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए दो घंटे से ज्यादा समय तक कड़ी मशक्कत की। घटना पिंपरी-चिंचवाड़ के वाकड स्थित गर्वे बजाज शोरूम की है। जहां सुबह करीब दो बजे आग लगी।

बगल के एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर और आसपास की हाई-टेंशन बिजली लाइनों के कारण दमकलकर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। चूंकि आग इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी थी, इसलिए आग बुझाने के लिए फोमिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।