Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

मधुबनी स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली कोचों में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर शंटिंग प्रक्रिया के दौरान खड़ी थी। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि एक कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोच खाली थे, इसलिए किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह ट्रेन उधना और जयनगर के बीच चलती है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल, ऑपरेशन और सिक्योरिटी समेत पांच विभागों के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। रेलवे प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि आग किसी तकनीकी खराबी से लगी या फिर इसमें असामाजिक तत्वों की कोई भूमिका है। वर्ष 2022 में भी इसी प्लेटफॉर्म पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पांच कोचों में आग लग चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।