Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पिंपरी चिंचवड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि तीन गोदाम पूरी तरह से जल गए हैं और चौथे में आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

गोदाम में बिजली के तार, रेफ्रिजरेटर और कंप्यूटर से जुड़ा सामान रखा हुआ था। दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।