Breaking News

राजस्थान के चूरू में आया रेतीला तूफान     |   अभिषेक बनर्जी को CID ने नोटिस दिया     |   बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने अपना सरकारी आवास खाली करने से किया इनकार     |   'एक भी परीक्षा बिना गड़बड़ी के नहीं कराई जा रही...', CUET-UG परीक्षा में खामी पर बोले राहुल गांधी     |   ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई     |  

इंदिरापुरम हाईराइज में लगी आग, कई लोग रेस्क्यू, बड़ा हादसा टला

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 इलाके में सोमवार तड़के आग लगने से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल कुमार ने बताया, “सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वहां पहुंचने पर 4-5 प्रेसिंग काम में इस्तेमाल होने वाली झुग्गियां आग की चपेट में थीं। तुरंत दोनों तरफ से पाइप लगाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।” इसी दौरान एक अलग घटना में गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लग गई।

सीएफओ ने बताया, “इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें फायर सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 9वीं से 11वीं मंजिल तक 5-6 फ्लैट प्रभावित हुए, जिनमें कुछ बंद थे और कुछ खुले थे। अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।” उन्होंने बताया कि मौके पर 17 से ज्यादा दमकल गाड़ियां और हाइड्रोलिक उपकरण लगाए गए थे। कुछ फ्लैट खाली थे, जबकि कुछ को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

गौर ग्रीन एवेन्यू में आग लगने की घटना के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन ने शहर के सभी हाईराइज इमारतों का एक सप्ताह के भीतर विस्तृत सेफ्टी सर्वे कराने का फैसला लिया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि इस घटना के बाद फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया, “सात दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में पुलिस, नगर निगम, बिजली विभाग, फायर सर्विस और अन्य एजेंसियों सहित 17 विभागों के अधिकारियों ने हालात और तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।