Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

यूपी पंचायत चुनाव के लिए आज जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, नौ अंकों का नया वोटर नंबर लागू

उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार का दिन अहम है. आज सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद यूपी पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. इसके साथ ही पंचायत चुनाव में शामिल होने वाले मतदाताओं को 9 अंकों का नया पहचान नंबर भी मिलेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं.

आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी. मतदाता सूची में करीब 1.81 नए मतदाता जोड़े गए थे, जबकि करीब 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए थे. पंचायत चुनाव मतदाता सूची में करीब 40.19 नए लाख वोटर्स जोड़े गए थे. बता दें कि अब तक 5 बार पंचायत चुनाव की अंतिम सूची जारी करने की तारीख बढ़ाई गई है. आज अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

इस बार मतदाताओं को नौ अंकों का नया राज्य वोटर पहचान नंबर दिया जाएगा. इससे मतदाता पहचान और चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी. अंतिम सूची के जारी होते ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना और पूरे चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. बता दें कि ओबीसी आरक्षण के लिए आयोग का गठन और मामला हाईकोर्ट में होने की वजह से यूपी में पंचायत चुनाव टल गया है. सरकार ने भी ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करते हुए 6 माह का कार्यकाल बढ़ा दिया है.