Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सड़क हादसे में महिला सफाई कर्मचारी की मौत, 6 घायल

 राजस्थान के धौलपुर में एक डंपर ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

धौलपुर के एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि ये सफाई कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन की योजना बना रहे थे और वे अपने रास्ते पर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुमित मेहरड़ा ने भरोसा दिया है कि वेतन की उनकी मांग पूरी की जाएगी।