Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

पिता डायरेक्टर, फिर भी फिल्मों से नहीं मिली पहचान,39 साल बाद ‘अनुपमा’ बन काटा बवाल

कहते हैं जो नसीब में लिखा होता है उसे कोई नहीं छीन सकता. 39 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली रुपाली गांगुली भी अब इस बात पर पूरी तरह से यकीन करने लगी हैं. देर से ही लेकिन रुपाली को आज वो शोहरत हासिल हुई है, जिसके चलते वो हर घर में जानी जाती हैं. पिछले 3 दशक से रुपाली मनोरंजन की दुनिया का हिस्सा रही हैं, लेकिन कामयबी सालों बाद अब छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल अनुपमा से हासिल हुई है. रुपाली को उनके असली नाम से कम और अब अनुपमा के नाम से ज्यादा जाना जाता है.