Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

वो चीखती रही, वो वार करता रहा... हिमशिखा हत्याकांड की वो दहला देने वाली हकीकत!

Uttar Pradesh: मुरादाबाद का हिमशिखा हत्याकांड अब महज़ एक अपराध नहीं, बल्कि हैवानियत की वो खौफनाक मिसाल बन गया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल बैठ जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कड़वी सच्चाई ने सबको सुन्न कर दिया है।  

बता दे की, हिमशिखा के जिस्म पर 80 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं, जो चीख-चीख कर उस मंजर की गवाही दे रहे हैं जब कातिल ने रहम की सारी हदें पार कर दी थीं। शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा जहाँ बेरहमी के निशान न हों। सवाल अब भी वही है कि, आखिर कोई इतनी नफरत से कैसे भर सकता है कि कत्ल जैसा संगीन जुर्म भी उसे कम लगने लगे?

वही, पुलिस अब इस पहेली के हर उलझे हुए तार को सुलझाने में लगी है, लेकिन इन 80 घावों ने पूरे इलाके में एक ऐसा सन्नाटा फैला दिया है जिसमें सिर्फ इंसाफ की मांग गूँज रही है।