Breaking News

Punjab: किसानों ने खनौरी बॉर्डर से देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च किया शुरू, बीजेपी कार्यालयों के बाहर पार्क करेंगे ट्रैक्टर

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला।

किसान नेताओं ने सोमवार को देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया था और कहा था कि वे अपने ट्रैक्टर बीजेपी कार्यालयों और बड़े शॉपिंग मॉल के बाहर पार्क करेंगे।

एसकेएम (गैर-राजनैतिक) और केएमएम के बैनर तले किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।